नागपुर : वरिष्ठ पत्रकार अरुण फणशीकर ने आत्महत्या की, कुएं में मिला शव

अरुण फणशीकर (फाइल फोटो)

@ सुनो सुनो रिपोर्ट |

नागपुर | वरिष्ठ पत्रकार एवं नागपुर श्रमिक पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष अरुण फणशीकर (72) ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है। वे बुधवार रात से लापता थे। उनका शव गुुरुवार सुबह गिरिपेठ स्थित उनके घर के पास एक कुएं में मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

फणशीकर अविवाहित थे। वे कुछ महीने से बीमार और तनावग्रस्त थे। संभव है कि इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या की। उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है। फणशीकर का अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह 11:30 बजे अंबाझरी घाट में किया जाएगा।

अरुण फणशीकर ने अंग्रेजी समाचार-पत्रों द हितवाद,  इंडियन एक्सप्रेस और हिंदुस्तान टाइम्स में बतौर संवाददाता कार्य किया था। उनका व्यक्तित्व मिलनसार था। नागपुर श्रमिक पत्रकार संघ, तिलक पत्रकार भवन ट्रस्ट एवं प्रेस क्लब ऑफ नागपुर ने फणशीकर के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की है।

****


टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया